कसडोल : श्यामबाई साहू को भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र में है खुशी की लहर,,,,,,स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया संगठन का आभार,,,,,,भाजपा प्रदेश संगठन के शीर्ष नेताओं से मिलकर लिए आशीर्वाद,,,,,,,

कसडोल : श्यामबाई साहू को भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र में है खुशी की लहर,,,,,,स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया संगठन का आभार,,,,,,भाजपा प्रदेश संगठन के शीर्ष नेताओं से मिलकर लिए आशीर्वाद,,,,,,

कसडोल: भारतीय जनता पार्टी संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा कसडोल निवासी श्रीमती श्यामाबाई साहू पर विश्वास कर प्रदेश संगठन में जगह देते हुए प्रदेश मंत्री बनाए जाने से कसडोल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने एक तरफ श्रीमती श्यामबाई साहू की उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त किये तो कही मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किए। भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री संगठन पवन साय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
        
      बता दें श्रीमती श्यामबाई साहू इससे पहले लगातार दो बार प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री का दायित्व सम्हाल चुकी है। श्रीमती श्यामबाई साहू ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन ने मुझपर विश्वास कर जो दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगी और संगठन को मजबूती प्रदान करने संगठन के दिशा निर्देश पर जी जान एक कर मेहनत करूँगी। श्रीमती श्यामबाई ने प्रदेश मंत्री बनने के बाद कसडोल विधानसभा के चारों मंडल के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा सहित प्रदेश संगठन के उच्च पदाधिकारियों से मुलाकात कर आभार व्यक्त करने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किए।
        
      प्रदेश मंत्री श्रीमती श्यामबाई साहू के साथ भाजपा जिला मंत्री राजकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, दक्षिण पलारी मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, पलारी मंडल अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा, कसडोल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, उपाध्यक्ष राजू बंजारे, महामंत्री पलारी मंडल शिव यदु, सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री उमेश यदु, उपाध्यक्ष खिलेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग महामंत्री जयभारत कन्नौजे, युवा मोर्चा मंत्री कमलनारायण साहू, शिवा मनहरे, ऋषि कन्नौजे सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, पलारी युवा मोर्चा महामंत्री द्वय लोकेश यदु, दीपक साहू, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चूड़ामणि साहू, भीखम केवट, कसडोल मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा थवाईत, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष गणेश शंकर साहू, पुरुषोत्तम कैवर्त मीडिया प्रभारी, तरुण जायसवाल सहित दक्षिण पलारी, पलारी एवं कसडोल भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ