2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम : अंकित
राजीव युवा मितान क्लब के महासमुंद जिला संयोजक अंकित बागबाहरा ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रायपुर शहीद स्मारक में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शाशन श्री भूपेश बघेल जी के मुख्य आतिथ्य ,माननीय मंत्रियों की उपस्थिति व देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त वक्तागणों के साथ साथ राजीव गांधी फॉउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय महाजन,पूर्व कमांडर इन चीफ भारतीय सेना लेफ्टिनेंट जनरल अरुण कुमार साहनी,भारत की प्रख्यात बिजिनेस वीमेन आईका चतुर्वेदी बनर्जी जैसी हस्तियां गांधी जी के विचार एवं आदर्श विषय पर परिचर्चा में अपने विचार रखेंगे ।
इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के शाशि सदस्य भाई देवेंद्र यादव के साथ साथ पूरी राजीव युवा मितान क्लब की प्रमुख टीम के साथ साथ पूरे प्रदेश के समस्त जिलों से राजीव युवा मितान क्लब के पंचायत पदाधिकारियों व विधानसभा पदाधिकारियों की उपस्थित रायपुर में शहीद स्मारक में प्रातः 10 बजे तक अनिवार्य की गई है ।


0 टिप्पणियाँ