कसडोल: मुरीत श्रीवास बने अध्यक्ष,,,,,,छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई कसडोल का 25 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को जनपद पंचायत कसडोल के सभागार में हुआ पुनर्गठन,,,,,
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई कसडोल का 25 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को जनपद पंचायत कसडोल के सभागार में जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार यादव की मौजूदगी एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सहायक शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। जिसमें विकासखण्ड कसडोल के सहायक शिक्षक साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी शिक्षक साथियों ने एक स्वर में मनोनयन करने का निर्णय लिया।
सर्वसम्मति से श्री मुरीत श्रीवास को अध्यक्ष पद हेतु मनोनयन किया गया। जिन्हे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के ब्लाक संयोजक श्री चितेश्वर प्रसाद वर्मा जी ने बधाई ज्ञापित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु शुभकामनाएं दी। सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई कसडोल द्वारा अध्यक्ष पद के साथ ही साथ अन्य पदों का मनोनयन साथियों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया जो निम्नानुसार है-----
1. अध्यक्ष - श्री मुरीत श्रीवास
2. उपाध्यक्ष- श्री कन्हैया लाल सोनवानी व श्री छोटे लाल यादव
3. सचिव- श्री सुनील कुमार चेलक
4. सहसचिव- श्री राजेन्द्र कुमार पैकरा
5. कोषाध्यक्ष- श्री तुलसी चरण जायसवाल
6. संरक्षक- श्री प्यारे लाल यादव
7. प्रमुख सलाहकार- श्री जीवन लाल यादव ,सुनील कुमार साहू
8. प्रवक्ता- श्री शांति कुमार साहू
महिला प्रकोष्ठ
10.अध्यक्ष- श्रीमती सुनीता चेलक
11. उपाध्यक्ष - श्रीमती माधुरी चेलक
इस तरह से पदाधिकारियों का मनोनयन सहायक शिक्षक साथियों द्वारा किया गया कसडोल विकास खण्ड के सभी अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत कर बधाई एवं शुभकामाएं दी।


0 टिप्पणियाँ