पिथौरा ,केंद्रीय हायर सेकेण्डरी सी बी एस सी की परीक्षा में नगर की छात्रा देवप्रभा सिन्हा ने 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर एवम क्षेत्र को गौरवांवित किया है।देवप्रभा कि इस उपलब्द्धि पर उसे स्थानीय कलार समाज द्वारा सम्मानित किया गया है।
रायपुर के ज्ञान गंगा ऐकेडमी में अध्यनरत देवप्रभा सिन्हा को उसकी इस उपलब्द्धि पर छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज पिथौरा ने समाज के मण्डलेश्वर पुनीत सिन्हा ,संरक्षक प्रेम सिन्हाके नेतृत्व में मिठाई खिलाकर शाल, श्रीफ़ल, पुष्पमाला, पुष्पगच्छ से सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि देवप्रभा प्रारम्भ से ही मेघावी छात्रा रही है। इस वर्ष उसने सी बी एस सी 12 वीं में 92.2 % अंक प्राप्त कर साइंस ग्रुप में अपने स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त कर कलार समाज का नाम रौशन की है ।
देवप्रभा को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष पुनीत सिन्हा , विधि प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक लोकनाथ डड़सेना , संरक्षक प्रेम सिन्हा, नगर प्रमुख राजू सिन्हा , युवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा , प्रमुख सलाहकार लोकप्रकाश डड़सेना, आत्माराम गजेन्द्र , उपाध्यक्ष आत्मा राम पंकज डड़सेना ,पूर्व सचिव परमेश्वर डड़सेना ,चंद्रपाल डड़सेना ,योगेंद्र डड़सेना, पुनीलाल डड़सेना ,सहित अनेक सामाजिक जन उपस्थित रहे । देव प्रभा कर्मचारी कॉलोनी लहरौद पिथौरा निवासी कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थ सुपरवाइजर पोला राम डड़सेना, देवकी डड़सेना की सुपुत्री है ।


0 टिप्पणियाँ