बलौदाबाजार : के के वर्मा बनाए गए किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ,,,जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,,,


बलौदाबाजार : के के वर्मा बनाए गए किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ,,,जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,,,

बलौदा बाजार:   प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री लटूवा निवासी किसान नेता के के वर्मा की कार्य क्षमता को देखते हुए प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया,सह प्रभारी चंदन यादव, मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला के अनुशंसा से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने बलौदा बाजार जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है l श्री वर्मा ने अपने उपरांत समस्त नेताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बलौदा बाजार जिला में किसानों को संगठित कर कांग्रेस पार्टी और भी ज्यादा मजबूत करेंगे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ  जिले के समस्त किसानों को मिले ऐसा कार्य करते रहेंगे l श्री वर्मा ने अपने नियुक्ति के क्षेत्र की किसान भाइयों बहनों के प्रति आभार प्रकट किया l श्री वर्मा को बधाई देने वालों की तांता लगा हुआ है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ