बलौदाबाजार : चिटफंड कंपनी साईं सुंदरम मालव परिवार स्टेट लिमि. के डायरेक्टर एवं पीएसीएल चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार,,,,,,,,जिले में लगभग 7करोड़ का प्रकरण दर्ज,,,,,

बलौदाबाजार : चिटफंड कंपनी साईं सुंदरम मालव परिवार स्टेट लिमि. के डायरेक्टर एवं पीएसीएल चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार,,,,,,,,जिले में लगभग 7करोड़ का प्रकरण दर्ज,,,,,
● *आरोपी डायरेक्टर संदीप राठौर को भोपाल मध्य प्रदेश से किया गया गिरफ्तार*
● *थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा लगातार 05 दिनों तक मध्य प्रदेश के सीहोर एवं भोपाल मे कैम्प कर पकड़ा गया आरोपी डायरेक्टर को*
● *विभिन्न समयावधि में दोगुना राशि देने का झांसा देकर कराया गया था राशि जमा*
● *थाना भाटापारा शहर में चिटफंड कंपनी के विरुद्ध कुल ₹3,48,23,429 का एफआईआर किया गया था दर्ज*
● *अब तक इस चिटफंड कंपनी के 08 आरोपी डायरेक्टरों को किया जा चुका है गिरफ्तार*

माननीय मुख्यमंत्री महोदय के मंशा अनुरूप जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में चिटफंड कंपनियों के आरोपी डायरेक्टरों के गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं एसडीओपी भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना प्रभारी एवं *थाना भाटापारा शहर से प्रधान आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक श्रीचंद्र ध्रुव, लक्ष्मी मनहरे की पुलिस टीम द्वारा चिटफंड कंपनी साईं सुंदरम मालव परिवार स्टेट लिमि. के फरार आरोपी डायरेक्टर संदीप राठौर को गिरफ्तार* किया गया है। पुलिस टीम द्वारा *लगातार 05 दिनों तक मध्यप्रदेश के सीहोर एवं भोपाल में कैम्प कर साइबर सेल की तकनीकी टीम की मदद से आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता* मिली है। 

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अपराध क्र 215/2019 धारा 420,34 भादवि, छ0ग0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10, इनामी चिटफंड और धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 3,4,5 के तहत चिटफंड कंपनी साईं सुंदरम मालव परिवार स्टेट लिमि.के *आरोपी डायरेक्टर संदीप राठौर पिता स्व. रमेशचंद्र उम्र 38 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी गंज सीहोर थाना सिटी कोतवाली जिला सीहोर वर्तमान पता म.नं. 36 नेहरू नगर ज्योति शर्मा का किराया का मकान थाना कमला नगर जिला हुजूर भोपाल मध्य प्रदेश* को *आरोपी के वर्तमान पते से आज दिनांक 17.06.2022 को गिरफ्तार कर भाटापारा लाया* गया है। 

*थाना भाटापारा शहर मे इस चिटफंड कंपनी के विरुद्ध कुल ₹3,48,23,429 का एफआईआर दर्ज* किया गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी डायरेक्टर संदीप राठौर से अभी पूछताछ जारी है। अब तक इस चिटफंड कंपनी के 08 आरोपी डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य 05 फरार आरोपी डायरेक्टरों की गिरफ्तारी शेष है।

वही थाना पलारी पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पल्स इंडिया लिमिटेड) के 02 आरोपी डायरेक्टरों को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी जोगेन्दर टाइगर को कबीरधाम जेल तथा अनिल चौधरी को केंद्रीय जेल बिलासपुर से न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत किया गया गिरफ्तार* 
● *चिटफंड कंपनी द्वारा विभिन्न समयावधि में रकम दोगुना करने का लालच देकर लोगों को बनाया गया था ठगी का शिकार* 
● *पूरे जिले में इस चिटफंड कंपनी से 1069 आवेदन मे ₹3,77,08,594 वापसी के लिए किया गया है आवेदन*

विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पंचराम साहू साकिन महामाया चौक पलारी व अन्य निवेशकों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पल्स इंडिया लिमिटेड) द्वारा प्रार्थी एवं निवेशकों के रूपये को निर्धारित अवधि में दुगूना करने का लालच देकर जमा कराया गया और समयावधि पूर्ण होने के बाद उक्त रकम को वापस नहीं किये है। कि रिपोर्ट पर उक्त चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स व प्रबंधकों के विरूद्ध थाना पलारी में अपराध क्र. 471/2016 धारा 420,34 भादवि., 4,5 चिटफण्ड्स अधि. 10 छ.ग. के निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल तथा श्री अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन मे *चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पल्स इंडिया लिमिटेड)* के आरोपी *डायरेक्टर जोगेन्दर टाइगर को कबीरधाम जेल एवं अनिल चौधरी उर्फ लेघा को केंद्रीय जेल बिलासपुर* से आज *दिनांक 17.06.2022 को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार* किया गया है। पूरे जिले में इस चिटफंड कंपनी से निवेशकों द्वारा कुल 1069 आवेदन मे ₹3,77,08,594 की रकम वापसी के लिए आवेदन किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक *कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा मामले में अभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष* है। 

*आरोपियों के नाम* 
*01.* जोगेन्दर टाइगर पिता रघुवीर टाइगर उम्र 64 साल निवासी दकाला रोड ग्राम खेड़ा जत्तन के पास पटियाला 147001 पंजाब
*02.* अनिल चौधरी उर्फ लेघा पिता स्व. सोहन सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी सेक्टर 13 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हाउस नंबर 2898 भिवाडी हरियाणा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ