बलौदाबाजार: लूट के फरार आरोपी गिरफ्तार,,,,, दिनांक घटना से लगातार फरार चल रहा था आरोपी,,,,,आरोपीयों द्वारा प्रार्थीया को चाकू दिखाकर 5000/रूपये लूट लिया गया था ,,,,,
बलौदाबाजार जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 434/22 धारा 392, 34 भादवि के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
नाम आरोपी – *गणेश यादव पिता नत्थू यादव उम्र 32 वर्ष साकिन नयापारा आजाद चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदाबाजार छ0ग0*
मामला इस प्रकार है कि घटना दिनांक 27/05/2022 को शाम 07/00 बजे के लगभग प्रार्थीया अपने घर पर अकेली थी केजीएन महिला स्वयं सहायता समूह से उधारी लिये पैसे 5000/रू. को जमा करने के लिये रखी थी महिला समूह के अध्यक्ष निखार खान को बुलाई थी उसी समय भोला यादव एवं गणेश यादव उर्फ कांगो प्रार्थीया के घर आकर शराब पीने के लिये पैसे का मांग किये नहीं देने पर गणेश यादव उर्फ कांगो ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मे रखे 5000/रू. को लूटकर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण का एक आरोपी पूर्व मे गिरफ्तार है आरोपी गणेश यादव का हर संभव पता तलास किया जाकर मिलने पर थाना लाकर पुछताछ किया जिसने अपराध घटित करना कबूल किया। मेमोरण्डम कथन मे आरोपी द्वारा रकम खर्च कर देना बताया तथा 500/रू. व चाकू लाकर पेश करने पर वजह सबूत जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत दिनांक 06/06/2022 के 13/05 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया है।


0 टिप्पणियाँ