पिथौरा:अपडेट:कल नगर के लहरौद कर्मचारी कॉलोनी में हुई 9 लाख की उठाईगिरी में अब तक पुलिस के हाथ खाली,,,,,, पूर्व में भी इसी कॉलोनी में हुई दिनदहाड़े चोरियों की तरह अब तक नही कर पाई तलाश,,,,, आरोपियों की तलाश में तीन टीम बनाकर उन्हें अलग अलग क्षेत्र में तलाश करने भेजा गया -थाना प्रभारी पिथौरा

पिथौरा:अपडेट:कल नगर के  लहरौद कर्मचारी कॉलोनी में हुई 9 लाख की उठाईगिरी में अब तक पुलिस के हाथ खाली,,,,,,  पूर्व में भी इसी कॉलोनी में हुई दिनदहाड़े चोरियों की तरह अब तक नही कर पाई तलाश,,,,, आरोपियों की तलाश में तीन टीम बनाकर उन्हें अलग अलग क्षेत्र में तलाश करने भेजा गया -थाना प्रभारी

 आपको बतादे कि नगर के मुहाने स्थित लहरौद का कर्मचारी कॉलोनी अपराधों का गढ़ बन गया है।यहां के निवासी हमेशा डरे सहमे अपना जीवन व्यतीत कर रहे है।बुधवार को एक राइस मिल संचालक के घर मे खड़ी लॉक कार का दिनदहाड़े कांच तोड़ कर कोई 9 लाख 20 हजार रुपये अज्ञात उठाईगीर ले भागे थे।इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक स्वयम घटना स्थल पहुचे थे।इसके बावजूद घटना के 24 घण्टे बाद भी अब तक पुलिस आरोपियों का सुराग तक नही लगा पाई है।उक्त कॉलोनी के अलावा नगर के मुख्य मार्ग चौक चौराहों में लगातार असामाजिक लोगो का जमावड़ा भी लग रहा है।मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइकर्स का आतंक,बड़े सटोरियों द्वारा आसानी से प्रतिदिन लाखो का सट्टा लगाया जा रहा है।जो कि अब पिथौरा पुलिस के नियन्त्रण के बाहर हो गया है।लिहाजा अब लोग पुलिस में शिकायत करना भी उचित नही समझते।
 कर्मचारी कॉलोनी में यह सातवी घटना:-
 कल जिस स्थान पर उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया गया है इसी के आसपास अब तक कोई सात चोरी की घटनाएं दिनदहाड़े घटित हो चुकी है।इनमे पुलिस एक भी मामले का खुलासा नही कर पाई परन्तु एक चोरी के मामले में इस कॉलोनी के निवासी पत्रकार रमेश सिन्हा ने आरोपी को अपनी जान पर खेलकर पकड़ा था और पुलिस के हवाले कर दिया था।
 आरोपी पकड़े जाएंगे----थाना प्रभारी

इधर स्थानीय थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा तीन टीम बना कर अलग अलग क्षेत्रो में तलाशी के लिए भेजा गया है।मामले का शीघ्र खुलासा होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ