पिथौरा: आरोपी से महज 1 हजार रुपए जब्त,,,,उठाईगिरी 9 लाख रुपये की,,,,,पुलिस की कार्यवाही पर संदेह,,,,,रायगढ़ के कापू से किया गया गिरफ्तार,,,,आरोपी ने कहा बटवारे में मिले थे 50 हजार,,,,बहन की शादी में खर्च हो गया,,,,बांकी आरोपी की पुलिस को तलाश,,,,

पिथौरा: आरोपी से महज 1 हजार रुपए जब्त,,,,उठाईगिरी 9 लाख रुपये की,,,,,पुलिस की कार्यवाही पर संदेह,,,,,नगर के मुहाने स्थित लहरौद के कर्मचारी कॉलोनी में विगत दिनों एक राइस मिल संचालक की कार का शीशा तोड़कर कर 9 लाख 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में रायगढ़ जिले के कापू ग्राम से एक आरोपी को गिरफ्तार  किया है।आरोपी के पास से एक होंडा साइन सहित एक हजार रुपये नगद बरामद किए है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 11-05-2022 को स्थानीय राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी द्वारा एसबीआई पिथौरा से 920000 रुपए आहरण कर अपनी कार की डिक्की में कागज में लपेट कर रखा था।कार को अपने घर में बाउंड्री के अंदर पोर्च में खड़ी कर घर के अंदर चला गया।इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा वाहन का शीशा तोड़कर डिक्की में रखे रकम ₹920000 रुपए को चोरी कर ले गए थे कि थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 99 /2022 धारा 380 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया था,इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला स्वयम मौके पर पहुचे थे।इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंझ के मार्गदर्शन में दिनांक 11-05-2022  को राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी के कार से चोरी हुए 920000 के आरोपियों के पतासाजी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त कर थाना पिथौरा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का ग्राम कांडरजा थाना कापू जिला रायगढ़ छतीसगढ़ मे होने का सुराग मिलने पर थाना पिथौरा पुलिस एवं साइबर टीम के द्वारा उक्त जगह पर कापू पुलिस  के सहयोग लेकर  उक्त जगह पर दबिश देकर एक संदेही को पकड़कर पूछताछ हेतु लाया गया।संदेही से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुकद्दर नट पिता लालजीत नट उम्र  28 वर्ष  साकिन कांडरजा थाना कापू जिला रायगढ़ का रहना बताया एवं  घटना कबूल की। आरोपी के अनुसार गिरोह द्वारा उसे नगदी रकम 50,000 दिया गया था जिसे अपने बहन की शादी में 49000 खर्च करना बताया एवं घटना मे प्रयुक्त  मोटरसाइकिल होंडा शाइन वह आरोपी के पास से नगदी रकम1,000 जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को आज 21-05-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे  सायबर सेल प्रभारी संजय राजपूत ,स उ नि कौशल साहू, देव कोसरिया ,मिनेश ध्रुव, अभिषेक सिंह, अनिल नायक , त्रिनाथ प्रधान   मिहिर बिसी, शैलेश ठाकुर, महिला आरक्षक डिलेश्वरी ध्रुव का महत्वपूर्ण योगदान रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ