बलौदाबाजार : एम पी शराब के तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,,,,,,1 लाख से अधिक की अंग्रेजी गोआ शराब सहित 2 युवक गिरफ्तार,,,, सायबर एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,,,,,,

बलौदाबाजार : एम पी शराब के तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,,,,,,1 लाख से अधिक की अंग्रेजी गोआ शराब सहित 2 युवक गिरफ्तार,,,, सायबर एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,,,,,,



 जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा एमपी शराब की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।साइबर सेल एवं पलारी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए शराब तस्कर।आरोपियों द्वारा लग्जरी होंडा सिटी कार क्र. CG07 M 2075 मे किया जा रहा था शराब की तस्करी*
● *आरोपियों से 19 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब किया गया जप्त*
● *कुल ₹01,04,500 कीमत का शराब किया गया जप्त* 
● *पलारी संडी क्षेत्र में शराब खपाने की थी योजना*

दिनांक 24.05.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि *कुछ लोग भिलाई जिला दुर्ग से एक लग्जरी कार में संडी पलारी क्षेत्र में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब बेचने* के लिए आ रहे हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं श्री पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में *सायबर सेल बलोदाबाजार एवं थाना पलारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम संडी के जर्वे नहर नाली के रास्ते पर* आरोपियों की धरपकड़ हेतु तैनात हुई थी। इस दौरान खरतोरा की तरफ से *सफेद रंग का होंडा सिटी कार क्र CG07 M2075 ग्राम संडी के जर्वे नहर नाली रास्ता के अंदर* जाते हुए दिखा। जिसका पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर कार सहित दो आरोपियों को पकड़ा गया।

कार में इस दौरान भिलाई-दुर्ग निवासी रामप्रकाश सिंह और ग्राम भेजरीडीह का अजय कुमार गेण्डरे बैठे मिले। कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट एवं डिक्की में *मध्यप्रदेश में निर्मित 19 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब मिला, जिसके प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव कुल 950 पाव शराब* मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया है। जप्त शराब मे FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा हुआ तथा *जप्त शराब की कुल कीमत ₹1,04,500 पाया गया है* । आरोपियों से पूछताछ पर अजय कुमार गेण्डरे द्वारा *एमपी का अंग्रेजी गोवा शराब, भिलाई जिला दुर्ग से लाकर संडी, पलारी क्षेत्र में खपाने की योजना* बताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पलारी में अपराध क्र. 256/2022 धारा 34(2),59(क),36 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 

*जप्त मशरूका* 
◆ 19 कार्टून पेटी में अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब, प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव, 180 एमएल भरी हुई कुल 950 पाव अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब कुल 171.000 बल्क लीटर कीमती 1,04,500 रूपये 
◆ सफेद रंग का होण्डा सिटी कार क्रमांक CG07 M2075 

*आरोपियों के नाम*
01. रामप्रकाश सिंह पिता तेजप्रताप सिंह उम्र 53 वर्ष साकिन नेहरू नगर भिलाई मकान नंबर 326 थाना सुपेला जिला दुर्ग
02. अजय कुमार गेण्डरे पिता अमृतलाल गेण्डरे उम्र 38 वर्ष साकिन भेजरीडीह थाना खरोरा जिला रायपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ