बलौदाबाजार : थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार की संवेदनात्मक कार्यवाही,,,,विक्षिप्त महिला को समुचित उपचार हेतु मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर भेजा गया,,,,,
जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आमजनों एवं असहाय लोगों की मदद कर संवेदनात्मक कार्यों में भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम मैं थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि *एक विक्षिप्त महिला बजरंग मेडिकल के सामने बैठी है।* कि सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंची। *यह विक्षिप्त महिला वहां कुछ दिनों से बिना खाए पिए असहाय सी बैठे हुये नजर आ रही थी। पुलिस बल द्वारा उक्त महिला से पुछताछ करने पर बडी मुश्किल से अपना नाम जमुना बता पा रही* थी। उसके आगे वह कुछ नहीं बता पा रही थी। कि पुलिस बल द्वारा तत्काल महिला को सुरक्षार्थ एवं उचित इलाज हेतु सखी वन स्टाफ सेंटर के माध्यम से मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर उपचार हेतु भेजा गया । महिला के उचित इलाज कराने की इस संवेदनात्मक कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक पिंकी कुर्रे, महिला आरक्षक आशा भारती का विशेष योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ