पलारी / जर्वे में यजुर्वेद परायण यज्ञ में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू,,,,,
पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में श्री लखनलाल वर्मा व तरुण वर्मा (उपसरपंच) के घर स्व. श्रीमती सुभौति वर्मा व पिता स्व. श्री गणेश प्रसाद वर्मा की पुण्य स्मृति में चार दिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे आज तृतीय दिवस छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुन्तला साहू शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी।यजुर्वेद परायण यज्ञ में प्रतिदिन सुख शांति के लिए हवन कुंड में वेद मंत्रों से आहुतियां दी जा रही हैं साथ ही आचार्य कमल नारायण आर्य द्वारा प्रवचन किया जा रहा है।आचार्य ने प्रवचन करते हुए कहा कि वेदों के रास्ते चलकर मनुष्य बुराइयों से बचकर सुखमय जीवन जी सकते हैं। वेद हमे जीवन जीने की शैली सिखाने के साथ ही यज्ञ करने की प्रक्रिया व उसके महत्व के बारे में बताता है। माननीय संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने इस अवसर पर स्व. श्री गणेश प्रसाद वर्मा को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति , धर्म वेदों पर ही आधारित है।हमे वेदों में दी गई सीख को दैनिक जीवन मे उतारना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल हो सकेगा।उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ करने एवं आमंत्रित करने पर वर्मा परिवार का धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर बिशेषर वर्मा महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संडी, ईश्वर चंद्रवंशी , कुशल चंद्रवंशी, कृष्ना साहू, जेडी कोशले, अरुण वर्मा, यज्ञदत्त वर्मा, मोनू वर्मा सहित अनेक लोगों ने आहुतियां दीं। इस दौरान कई गणमान्य जन मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ