पिथौरा/ कसडोल - आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिरों में दर्शनार्थ भीड़ उमड़ पड़ी।दर्शनार्थियों में महिलाओं की अधिक भीड़ है।

पिथौरा/ कसडोल - आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिरों में दर्शनार्थ भीड़ उमड़ पड़ी।दर्शनार्थियों में महिलाओं की अधिक भीड़ है।
    मुख्य कार्यक्रम नगर के थाना चौक स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित है।इस मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।यहां विगत सप्ताह भर से रामकथा का भी आयोजन किया गया जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय दिखाई दिया।आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से शिवलिंग अभिषेक का कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है।सुबह से आज रात तक अभिषेक होगा।  एवम आम लोगो के दर्शन हेतु भी मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है।बुधवार की प्रातः हवन के साथ कार्यक्रम का समापन कर महाभण्डारा का आयोजन भी आयोजको द्वारा किया गया है।वही कसडोल थाना परिषर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है । पुलिस विभाग द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया है । साथ ही पलारी के बालसमुंद में स्थित सिद्धेश्वर महादेव में हजारों की संख्या में महादेव भक्त पहुच कर भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्ती , नारियल चढ़ाकर पूजा कर रहे है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ