कच्ची महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का किया गया भांडाफोड़,,,,,,चौकी लवन एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाने का जखीरा हुआ बरामद,,,,,,
● *ग्राम बनगबौद मे कच्ची महुआ शराब बनाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपियों से 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त*
● *आरोपियों द्वारा महुआ शराब तालाब अंदर छुपा कर रखा गया था*
● *50 बोरी महुआ पास मौके पर किया गया नष्ट*
● *भारी मात्रा में शराब बनाने का अन्य समान, बर्तन आदि किया गया बरामद*
नाम आरोपी
01. मोहित गिरी पिता आत्माराम गिरी उम्र 21 वर्ष
02. आनंद रामगिरी पिता परसराम गिरी उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बनगबौद
जरिए मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ कि *ग्राम बनगबौद में मोहित गिरी एवं उसका चाचा आनंद रामगिरी नामक व्यक्ति अपने घर में काफी मात्रा में शराब बनाकर अवैध बिक्री* करते हैं। कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं एसडीओपी श्री सुभाष दास के मार्गदर्शन में चौकी लवन तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर रेड कारवाही किया गया। *आरोपी गण के घर के पीछे छपरी में कच्ची महुआ शराब बनाने का भारी मात्रा में ड्रम एवं गंजा बरामद* हुआ। तत्पश्चात आरोपी मोहित गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने चाचा आनंदराम गिरी के साथ मिलकर *महुआ शराब बनाने का काम करते हैं और बना हुआ शराब को सामने के तालाब के पानी में छुपा कर* रखे हैं।
आरोपी के बताए अनुसार आरोपी के घर के सामने तालाब के अन्दर से *प्लास्टिक बोरी के अंदर पॉलिथीन की पाउच में 15 पाउच प्रत्येक पाउच में 5 -5 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 75 बल्क लीटर जप्त किया गया*। अभियान के दौरान आरोपीगणों द्वारा *छुपाए गए 50 बोरी महुआ पास बरामद हुआ, जिसे तत्काल मौके पर ही नष्ट किया गया है*। आरोपीगणों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करते हुये न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।


0 टिप्पणियाँ