प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने भाजपा कार्यालय कसडोल में फहराया तिरंगा,,,,,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर शहीदों को किया नमन,,,,भाजपा कार्यालय कसडोल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,,,,,
कसडोल
भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल जिला बलौदाबाजार में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा कार्यालय राम जानकी नगर कसडोल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती श्याम बाई साहू प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं कृष्ण कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष के करकमलों से ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत गायन किया साथ ही हमारे देश के महापुरुषों व वीर शहीदों को नमन करते हुए भारत माता के जयकारों से परिसर गूंज उठा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राजकुमार साहू भाजपा जिलामंत्री, एस. एस. ध्रुव जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, संतोष वैष्णव सांसद प्रतिनिधि, डॉ सुदीप मानिकपुरी मंडल महामंत्री, डॉ पी. एल. टण्डन भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा, देवचरण पटेल पूर्व सदस्य छ. ग.पर्यटन मंडल, गणेश शंकर साहू जिला सह कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, नागेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, जगदीश घृतलहरे मंत्री, समारू कैवर्त्य उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सेवक धेनुसेवक महामंत्री किसान मोर्चा, ललित श्रीवास उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, विष्णु यादव पूर्व एल्डरमैन, सुकचंद विश्वकर्मा मंत्री किसान मोर्चा, फत्ते लाल गोड़ बुथ अध्यक्ष बोरसी, विमल वैष्णव पार्षद प्रतिनिधि, दुखीराम साहू, देवी दास मानिकपुरी, राजेन्द्र श्रीवास बुथ अध्यक्ष कसडोल, अशीम मिश्रा, सुखराम, रघुबहरा बुथ अध्यक्ष कसडोल, रामप्रसाद कैवर्त्य, दिलहरण मानिकपुरी, हृदय जायसवाल बुथ अध्यक्ष कसडोल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ