गोताखोर एसडीआरएफ वॉटरप्रूफ कैमरा हो चुके थे फैल,,, मामला प्रेम प्रसंग में मारपीट का था,,, दो दिन से लापता युवक की लास उसी तालाब तैरते मिली,, हत्या या आत्महत्या बिलाईगढ़ पुलिस जुड़ी की जाँच में,,,,,

गोताखोर एसडीआरएफ वॉटरप्रूफ कैमरा हो चुके थे फैल,,, मामला प्रेम प्रसंग में मारपीट का था,,, दो दिन से लापता युवक की लास उसी तालाब तैरते मिली,, हत्या या आत्महत्या बिलाईगढ़ पुलिस जुड़ी की जाँच में,,,,, 

बिलाईगढ़
शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित तालाब से लापता युवक का लाश आज तीसरे दिन उसी तालाब में मिला है। पिछले तीन दिनों से मृतक को उसी तालाब में तलाशा जा रहा था। बतादें प्रेम प्रसंग के चलते मृतक के साथ मारपीट हुई थी  । मारपीट करने वाले संदेह आरोपियों के बताए अनुसार उसी तालाब में कूदने के बाद मृतक लापता हो गया था । जिसका बिलाईगढ़ पुलिस दो दिनों से आपदा मोचन टीम, गोताखोर व एसडीआरएफ टीम ने वाटरप्रूफ कैमरे के माध्यम से तलाशा कर रहा था बावजूद मृतक युवक का लाश या उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला था। पुलिस के लिए यह मामला काफी चुनौतीपूर्ण बन गया था और पूरी तह तक जाने के कोशिश में लगे थे कि अचानक 27 जनवरी की सुबह लापता युवक मृतक लोमेश साहू की लाश उसी तालाब में तैरते मिली है। जिसके बाद लाश को तालाब से बाहर निकाला गया और जाँच किया गया, जांच के दौरान मृतक के शरीर में कई जगह चोंट के निशान मिले है। वहीं चोंट के निशान मिलने से हत्या कर फेकने के आशंका जाहिर कर रहें है। जाँच कर रहे पुलिस की माने तो मृतक के लाश को संदेह आरोपियों ने कहीं छिपा कर रखा रहा होगा और पूछताछ कर छोड़ने के बाद गुरुवार को आरोपियों ने गाड़ी की मदद से तालाब में लाकर फेक दिया होगा।

क्योंकि यहां चार पहिया गाड़ी के चक्के का निशान मिला है। बहर हाल पूरे मामले का खुलाशा पी एम रिपोर्ट आने के बाद होगा कि वास्तविकता क्या है।इधर लाश मिलते ही तीन संदेह आरोपियों को फिर से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं और जानने का प्रयास कर रही है कि इस घटना को अंजाम देने में कितने लोग शामिल है और मृतक को इतने दिनों से कहां छिपा कर रखा था।वहीं मृतक के परिजनों का भी आरोप है कि उनकी हत्या कर कहीं छिपाकर रखा गया था जिसे गुरुवार को तालाब में लाकर फेक दिया गया है।

परिजन अब आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि इस मामलें में कितने आरोपी है और घटना को किस तरह अंजाम दिया गया था। आखिरकार क्या था पूरा मामला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ