महासमुन्द,पिथौरा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीवाली मिलन समारोह के अवसर पर जिले में अपनी उत्कृष्ठ लेखनी से स्थान बनाये पत्रकारों को कलमश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।सम्मानित पत्रकारों में महासंमुन्द प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद साहू, महासमुन्द के नवभारत बयूरो संजय डफले, वरिष्ठ पत्रकार एवम एन डी टीवी के पत्रकार कृष्णानन्द दुबे वरिष्ठ पत्रकार नीरज गजेंद्र, छ ग जनादेश के प्रधान संपादक के पी साहू,आई बी सी प्रतिनिधि धनंजय त्रिपाठी,इंडिया टीवी के आशुतोष तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार डॉ निर्मल साहू डेली छत्तीसगढ़ की जिला बयूरो उत्तराविदानी,पत्रकार आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हकीमुद्दीन नासिर,संवाद साधना के प्रधान संपादक विपिन दुबे, पत्रकार, मनोहर ठाकुर,पत्रकार अरविंद यादव, पत्रकार अमिताभ पाल,रेखराज साहू भास्कर रॉव पंधारे,ताराचंद पटेल,राजेन्द्र सिन्हा,मनोज मिश्रा एवम बसना के वरिष्ठ पत्रकार भगत राम वाधवा को शाल श्रीफल से मुख्यअतिथि संसद चुन्नीलाल साहू के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
।।कोविड वारियर्स भी हुए सम्मानित।। करोनाकाल में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगों के मन मे स्थान बनाने वाले जनप्रतिनिधियों अधिकारिओ एवम कर्मियों सहित सफाई कर्मी भी सम्मानित किए गए।इनमे नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह खनूजा, पिथौरा के तात्कालिक एस डी एम राकेश कुमार गोलछा, बी एम ओ डॉ तारा अग्रवाल ,थाना प्रभारी केशव कोशले, सी एम ओ महेंद्र गुप्ता,जयकांत विश्वकर्मा,एस एल बुडेक, डॉ महेंद्र चौधरी,डॉ पीताम्बर पटेल,डॉ मनीष भारद्वाज,,डॉ घनश्याम पटेल,डॉ शिवकुमार साहू,टी सी खाण्डे, महेंद्र नायक वीरेंद्र प्रजापति एवम ए एन एम सीता यादव को विशिष्ट सेवा हेतु मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के करकमलों से सम्मानित किया गया।इसके अलावा स्काउट गाइड के संतोष साहू रामकुमार नायक,लेखराम साहू,नरेश नायक, योगेश्वर डड़सेना,राजेश चौधरी को निजी तौर पर मुख्य अतिथि द्वारा समानित किया गया।जबकि कोरोना आपदा में संगठन के माध्यम से पीड़ितों को राहत पहुचने जुटी संस्थाओं में श्रृंखला साहित्य मंच ,नर सेवा नारायण सेवा समिति नीलांचल सेवा समिति,मुक्तिधाम सेवा समिति,शहीद स्मारक सेवा समिति,व्यापारी एकता मंच,अघरिया समाज,अग्रवाल महिला सभा,कौड़िया आदिवासी समाज,पेंशनर असोसिएशन तहसील साहू समाज,डड़सेना कलर सेवा मंच,दिव्यांग मित्र मंडल,संकुल शिक्षक संघ को उत्कृष्ठ सेवा हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन उमेश दीक्षित ने किया।


0 टिप्पणियाँ