मौत, हत्या या आत्महत्या? : शिवनाथ और शिवराम के मौत के मामले की जांच करेगी पुलिस, अपने पिता और पुलिस पर लगाये गए आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान का आदेश, बिना पोस्टमार्टम के कर दिया गया था अंतिम संस्कार

 बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत खैंदा में एक जिस्म दो जान वाले बच्चों की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है । दरसअल, कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवनाथ और शिवराम यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उनके पिता उनको प्रताड़ित करते हैं और जब वह लवन पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस भी उनके पिता पर कोई कार्रवाई नहीं करती है ।

इस वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोप के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई है और जिले के पुलिस कप्तान आई के एलेसेला ने इस पर एडिशनल एसपी के अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है , जो इस पूरे मामले की जांच करेगी । आपको बताते चले कि,  जब 31 अक्टूबर को सुबह शिवराम और शिवनाथ का शव मिला था, तो पहले इसे कुछ लोगों ने आत्महत्या करार दिया उसके बाद इस मौत को सामान्य मौत करार दिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ