रायपुर : भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री का पार्टी में बढ़ा कद,,,,,,,भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दी बधाई,,,,,
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर व सुश्री लता उसेंडी, विशेष आमंत्रित सदस्य अरूण साव को शामिल किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने पर हमारे संगठनात्मक और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल सदस्य केन्द्रीय नेतृत्व के साथ मिल कर कार्य करने एवं अपनी कार्ययोजनाओं को साझा करेंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय समिति में शामिल सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब प्रदेश संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी को धन्यवाद व्यापित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि अब भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किए जाने से भाजपा का प्रदेश संगठन और अधिक मजबूत होगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल पदाधिकारियों को सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।


0 टिप्पणियाँ