सूरजपुर : तमोर पिंगला अभ्यारण स्थित हाथी रेस्क्यू सेंटर में आज फिर एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी ,,जहा बीते दो दिनों में दो हाथी की मौत हो गयी है,,,दरअसल कल एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी थी वही आज फिर एक हाथी के बच्चे ने दम तोड़ दिया,,,जहा दोनो हाथी के बच्चे लक्ष्मण और रेवा है ,,जिनकी उम्र तकरीबन 19 महीने है,,वही पशु चिकित्सक मौके पर पोस्टमार्टम में जुटी हुई है,,चिकित्सको के मुताबिक वायरल इंफेक्शन के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है,,वही अभ्यारण के वन अधिकारी मौके पर मौजूद है,,ऐसे में दो दिनों में दो हाथियो के मौत की जानकारी के बाद सुरजपुर वनमण्डल में हाथियों के सतत निगरानी के लिए डीएफओ ने मैदानी अमलो को विशेष दिशा निर्देश देने की बात करते नजर आए,,


0 टिप्पणियाँ