बलौदाबाजार: के के वर्मा बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री ,,,,लोगो ने दी बधाई,,,


बलौदा बाजार

पद , पॉवर,पैसा,तो क्षणभंगुर है जो कि आते जाते रहते हैं l यह भी सत्य है कि पद के पीछे भागने वाले को कभी कोई पद नसीब नहीं हो पाता l लेकिन किसी कार्यकर्ता मे लगन और कार्य करने की इच्छाशक्ति हो तो पद पाना कोई मुश्किल काम नहीं है परंतु इस के लिए भी कोई हीरे को परखने वाले जौहरी का होना भी जरूरी एवम  महत्वपूर्ण है l उक्त विचार है प्रदेश काग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री के के वर्मा का l 

श्री वर्मा ने कहा कि इसी कड़ी में एक जौहरी की तरह परख कर छत्तीसगढ़ की केबिनेट मंत्री एवम पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ताम्रध्वज साहू जी की अनुमति से श्री खुर्सीद चौधरी जी राष्ट्रीय समवयक ,श्री दिनेश कुमार जी सह संमवयक एवम प्रदेश प्रभारी की अनुसंशा से प्रदेश अध्यक्ष श्री के के यादव जी ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश महामंत्री जैसे जिम्मेदार पद देकर सम्मानित किया है जो कि मेरे लिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है l 
      श्री वर्मा ने अपने नियुक्ति उपरांत बोले कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी,ताम्रध्वज साहू जी, खुर्सीद चौधरी जी,दिनेश कुमार जी, के के यादव जी, एव पिछड़ा वर्ग के समस्त शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह  प्रदेश के साथ साथ अपने जिले में कांग्रेस की रीति नीति को अंतिम छोर से अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे l साथ ही साथ पूरे प्रदेश में पिछड़े वर्ग के लोगो को संगठित कर पार्टी को और मजबूत करने में अपनी पूरी शक्ति के साथ काम करते रहेंगे l 
   श्री वर्मा ने आगे बताया कि उनकी नियुक्ति के लिए बलौदा बाजार कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी , एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किए हैं उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं l उन्होंने प्रेस के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व , एवम कांग्रेस के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया है कि उनके नियुक्ति से पहले से बेहतर एवम अच्छा प्रदर्शन होगा l 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ