https://ift.tt/Ixn3e2P Weather Today: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है. IMD के मुताबिक प्रदेश में आने वाले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश या किसी बड़े मौसम सिस्टम की सक्रियता नहीं दिख रही है. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन की गर्मी और ज्यादा महसूस हो सकती है.
from छत्तीसगढ़ News in Hindi, छत्तीसगढ़ Latest News, छत्तीसगढ़ News https://ift.tt/GmO0iNb
via IFTTT


0 टिप्पणियाँ