कसडोल,संतोष साहू।  जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने अपने फूफा को डंडे से इतना पीटा की मौके पर ही उनकी मौत हो गयी,,,,,और मृतक के बेटे को सूचना देकर  हो गया फरार,,,,,, लेकिन पुलिस की सूझ बूझ से 5 घंटे में ही पकड़ा गया । मामला कसडोल थानाक्षेत्र के कोट गांव का है ।

मामला का खुलासा करते हुए कसडोल थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि मृतक सौभाग्य चंद्र कर्ष मोहतरा  का निवासी है जो कि अपने ससुराल कोट में परिवार सहित निवासरत था । जमीन विवाद को लेकर बीती रात लगभग 10 बजे उनके साला के लड़के रेखु कर्ष से विवाद हो गया ।रात में  रेखु कर्ष तालाब के किनारे बैठा था कि मृतक सौभाग्य कर्ष रात में सोने अपने दूसरा घर जा रहा था । ताक लगाकर बैठे रेखु ने अपने फूफा सौभाग्य कर्ष पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । उसके बाद भी बड़े बड़े पत्थर पैरों में पटककर तोड़ दिया ।  हत्या करने के बाद आरोपी रेखु कर्ष ने मृतक के घर जाकर उसके पुत्र गोवर्धन उर्फ गोल्डन को बताया कि तुम्हारा बाप तालाब के पास बेहोस पड़ा है जाकर देखो और फरार हो गया । रात 12 बजे मृतक सौभाग्य कर्ष के पुत्र गोवर्धन उर्फ गोल्डन कोटवार को लेकर कसडोल थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने रवाना हो गए । चूंकि आरोपी रेखु कर्ष अपने परिवार सहित इमली भाठा बिलासपुर में रहता था । पुलिस सीधा समय बर्बाद न करते हुए बिलासपुर कुछ कर गया लेकिन आरोपी नही मिला । आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर मल्हार के पास एक गांव से गिरफ्तार किया गया । न्यायालय में पेश किया गया जहाँ उसे जेल भेज दिया गया ।

 आशीष राजपूत टी आई  थाना कसडोल