बलभद्र वार्ड मे अपने किराना दुकान मे अवैध रूप से शराब रखने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार,,,,,आरोपी से  कुल 100 पौवा देशी मशाला शराब जप्त कर आरोपी को भेजा गया जेल,,,,,
 
भाटापारा शहर पुलिस को  मुखबीर से सूचना मिला कि बलभद्र वार्ड भाटापारा मे एक व्यक्ति अपने किराना दुकान मे भारी मात्रा मे शराब बिक्री हेतू रखा है। की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर आरोपी  *चित्रलेखा दास उर्फ सोनू दास पिता सुनहरदास मानिकपुरी साकिन बलभद्र वार्ड* को पकडा गया। आरोपी के  कब्जे से कुल 100 देशी मशाला शराब जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्युडियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक यशंवत प्रताप सिंह, सउनि नेतराम साहू, प्रआर नरेन्द्र निषाद, आरक्षक श्रीचंद ध्रुव का विशेष योगदान रहा।